LIVE आज भारत • ताज़ा अपडेट
00:00:00•हर खबर सबसे पहले

Header Ads Widget

विज्ञापन हेतु संपर्क करें - श्री गुलशन कुमार मो.नं - 7879069737

महान क्रांतिकारी अमर बलिदानी शहीद चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती एवं छत्तीसगढ़ के स्वप्नद्रष्टा बिसाहू दास महंत जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि।

 
कोरिया टाईम्स जिला ब्यूरो सन्तोष कुमार सूर्यवंशी

बैकुंठपुर/कोरिया-  भारत को अंग्रेजों से आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले महान क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती एवं अविभाजित मध्यप्रदेश में कैबिनेट मंत्री रहे छत्तीसगढ़ महतारी के सपूत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, मानवता के पुजारी स्व. बिसाहूदास महंत जी की पुण्यतिथि कार्यक्रम 23 जुलाई 2024 को  बैकुंठपुर कोंग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित थी। समस्त कांग्रेसजनो ने उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण/पुष्पांजलि अर्पित करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सभी महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के  उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर कार्यक्रम सभा पर विचार-गोष्ठीयो करते हुए उनको याद किया गया।कार्यक्रम में मौजूद :- जिलाध्यक्ष अध्यक्ष कोरिया प्रदीप गुप्ता, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, महामंत्री बृजवासी तिवारी, कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल  ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, चंद्र प्रकाश राजवाड़े , भूपेंद्र यादव, बिहारी लाल राजवाड़े, साहेब सिंह, विकाश श्रीवास्तव, रियाजउद्दीन, रामकृष्ण साहू, हेमसागर यादव, सौरभ गुप्ता, राम सजीला यादव, सन्तोष सूर्यवंशी, संतोष गोयन, अंकित गुप्ता, रामसाय, विक्रांत, अशर्द इरफान अन्य कोंग्रेसजन मौजूद रहे।