LIVE आज भारत • ताज़ा अपडेट
00:00:00•हर खबर सबसे पहले

Header Ads Widget

विज्ञापन हेतु संपर्क करें - श्री गुलशन कुमार मो.नं - 7879069737

संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम: हीरा लाल यादव बने अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव


कोरिया टाईम्स ब्यूरो रघुवर यादव 

बलरामपुर-रामानुजगंज। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा, छत्तीसगढ़ प्रदेश ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नई नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार ग्राम बचवार, शंकरगढ़, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज निवासी हीरालाल यादव को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा, छत्तीसगढ़ का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बलवीर सिंह यादव, राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी मनोज यादव, राष्ट्रीय सचिव डी.आर. यादव, राष्ट्रीय सचिव एस.डी. यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष  राजकुमार यादव, देवधारी यादव, राजेश कुमार यादव, प्रदेश सचिव हरिहर यादव तथा संभागीय अध्यक्ष परमानंद यादव की अनुशंसा पर की गई है।

प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव ने नवनियुक्त प्रदेश महासचिव हीरालाल यादव को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व, अनुभव और सक्रिय कार्यशैली से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा समाज के हितों की रक्षा, सामाजिक एकता, युवा सहभागिता एवं संगठनात्मक विस्तार को और अधिक गति प्राप्त होगी।

नवनियुक्त प्रदेश महासचिव हीरालाल यादव ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर संगठन को गांव-गांव और घर-घर तक मजबूत बनाने का संकल्प भी व्यक्त किया।

नियुक्ति की घोषणा के बाद यादव समाज के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों में हर्ष का माहौल है। सभी ने हीरालाल यादव को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।