LIVE आज भारत • ताज़ा अपडेट
00:00:00•हर खबर सबसे पहले

Header Ads Widget

विज्ञापन हेतु संपर्क करें - श्री गुलशन कुमार मो.नं - 7879069737

रेत माफियाओं ने वन विभाग के सरकारी अमले पर किया जानलेवा हमला, एक अफसर का सिर फूटा



कोरिया टाईम्स ब्यूरो नंदू यादव 

रेत माफियाओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वर्दी भी फाड़ दी

छत्तीसगढ़ में वन विभाग की टीम पर हमला, कवर्धा में वन अफसर लहूलुहान

कवर्धा - रेत चोरी रोकने गये वन विकास निगम की टीम पर जानलेवा हमला का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक, मुखबिर से ग्राम डालामौहा के कुदूर झोरी नाला से रेत निकालकर परिवहन करने की सूचना मिली थी. इस पर वन विकास निगम का अमला मौके पर पहुंचा, जिन्हें रेत माफियाओं ने दौड़ा- दौड़ाकर पीटा. वर्दी भी फाड़ दी. हमले में एक अफसर का सिर फूटा है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह मामला कुकदूर थाना क्षेत्र का है. वारदात को अंजाम देने के बाद रेत माफिया फरार हो गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपियों की तलाश की जा रही है. बताया जा रहा कि एक दर्जन से अधिक लोगों ने वन विकास निगम की टीम को पीटा है. हमलावरों में बच्चे भी शामिल थे. एसडीओपी पंकज पटेल ने बताया कि वन विकास निगम की टीम रेत खनन को रोकने के लिए गई थी. इस दौरान 15 से 20 लोगों ने उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया।

इस मामले पर शासकीय कार्य में शासकीय सेवकों से मारपीट और जान से मारने का प्रयास किया गया है, 15-20 लोगों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया गया है. बहरहाल पुलिस इन आरोपियों की तलाश कर रही है. बहुत जल्द आरोपी पुलिस के गिरफ्त के होंगे।