LIVE आज भारत • ताज़ा अपडेट
00:00:00•हर खबर सबसे पहले

Header Ads Widget

विज्ञापन हेतु संपर्क करें - श्री गुलशन कुमार मो.नं - 7879069737

जघन्य हत्या के आरोपी कुलदीप साहू के अवैध निर्माण को किया गया ध्वस्त


सूरजपुर – प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और बेटी की हत्या का मामले में प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के मकान पर बुलडोजर चला दिया गया है। उसके अलग अलग तीन मकान को जमींदोज किया गय़ा है। सुरक्षा के मद्देनजर पूरी कार्यवाही को प्रातः 5 बजे किया गया है जहा बड़ी संख्या में जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद थी। 13 दिन पहले नगरपालिका ने उसके घर पर नोटिस चस्पा किया था।

दरअसल, सूरजपुर में 13 अक्टूबर की रात हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख के घर में घुसकर उनकी पत्नी मेहनाज और बेटी आलिया की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी। दोनों के शवों को 5 किलोमीटर दूर खेत में फेंक दिया गया था। हत्या के केस में पुलिस ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

नगर पालिका सूरजपुर ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के घरों और दुकानों को अवैध निर्माण बताते हुए कब्जा हटाने का नोटिस 13 दिन पहले चस्पा किया था। कार्रवाई के दायरे में 150 डिसमिल जमीन पर बने आवासीय भवन और अहाता शामिल हैं। कुलदीप साहू सूरजपुर के आस पास के कई जमीन पर वर्षों से अवैध तरीके से काबिज था जिस पर आज जिला प्रशासन बुलडोजर चला दिया है

पुराना बस स्टैंड के पीछे स्थित मकान, रिंग रोड सर्किट हाउस के समीप तुरिया पारा स्थित तीन मकान व गोदाम पर बुलडोजर की कार्रवाई चल रही है।