LIVE आज भारत • ताज़ा अपडेट
00:00:00•हर खबर सबसे पहले

Header Ads Widget

विज्ञापन हेतु संपर्क करें - श्री गुलशन कुमार मो.नं - 7879069737

युवा नेतृत्व को मिली नई जिम्मेदारी: मंगलेश्वर यादव बने अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, बलरामपुर


कोरिया टाईम्स ब्यूरो रघुवर यादव 

बलरामपुर।
अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा, छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार एवं युवा शक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव द्वारा ग्राम परेवा, विकासखंड शंकरगढ़, जिला बलरामपुर निवासी मंगलेश्वर यादव को युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, बलरामपुर नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार यादव, संभागीय अध्यक्ष परमानंद यादव तथा जिला अध्यक्ष बलरामपुर व्यासमुनी यादव की अनुशंसा पर की गई है।

मंगलेश्वर यादव की नियुक्ति पर समाज एवं संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का वातावरण है। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दायित्व उनके समाज सेवा, संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता एवं नेतृत्व क्षमता का सम्मान है।

नियुक्ति मिलने के बाद मंगलेश्वर यादव ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे महासभा की विचारधारा एवं उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए जिले में संगठन को मजबूत बनाने, समाज को संगठित करने तथा अधिक से अधिक युवाओं को महासभा से जोड़ने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे।

संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि मंगलेश्वर यादव के नेतृत्व में युवा प्रकोष्ठ बलरामपुर जिले में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा तथा सामाजिक एकता, शिक्षा, युवाओं के उत्थान एवं संगठनात्मक मजबूती के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करेगा।

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा परिवार ने मंगलेश्वर यादव को युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, बलरामपुर नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।