LIVE आज भारत • ताज़ा अपडेट
00:00:00•हर खबर सबसे पहले

Header Ads Widget

विज्ञापन हेतु संपर्क करें - श्री गुलशन कुमार मो.नं - 7879069737

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक में शिक्षा, सामाजिक एकता और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

कोरिया टाईम्स ब्यूरो रघुवर यादव 

राजपुर/शंकरगढ़। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक शंकरगढ़ विकासखंड स्थित चिरंजीलाल अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित हुई। बैठक में समाज के संगठनात्मक विस्तार, शिक्षा के प्रचार-प्रसार, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन तथा आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष देवधारी राम यादव रहे। विशिष्ट अतिथियों में प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, राजेश कुमार यादव, संभागीय अध्यक्ष परमानंद यादव तथा कोरिया जिलाध्यक्ष सुशील यादव शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बलरामपुर जिलाध्यक्ष व्यासमुनि यादव ने की।

बैठक में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, दहेज प्रथा के उन्मूलन, नशा मुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज में सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा और संगठन के माध्यम से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है।

संगठन विस्तार के तहत सर्वसम्मति से शंकरगढ़ निवासी हीरालाल यादव को प्रदेश महासचिव, ध्रुव कुमार यादव को बलरामपुर जिला उपाध्यक्ष तथा जयलाल यादव को रामचंद्रपुर युवा ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का समाजजनों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।

बैठक में समाज के संरक्षक राम बिहारी यादव, कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामधार यादव, संभागीय महामंत्री रामकृपाल यादव, शंकरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष घुरवा राम यादव, बलरामपुर अध्यक्ष सुनेश्वर यादव, रामबलारी यादव, कामेश्वर यादव, रामलाल यादव, बसंत यादव, वेदव्यास यादव, युवा प्रकोष्ठ बलरामपुर के उपाध्यक्ष शुभम यादव, रितेश यादव, अर्जुन यादव, भोला यादव, जानकी यादव, घूरन यादव, भगवान यादव, बद्री यादव, विनोद यादव, चंद्रप्रकाश यादव, रामपुकार यादव, सुशील यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मानप्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने बताया कि बलरामपुर जिले के सभी विकासखंडों में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्रावीण्य सूची में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा द्वारा सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना तथा समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना है।